Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, महिला क्लर्क रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) लुधियाना में तैनात क्लर्क (फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव) अनिक्षा देवी को गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए की रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी अनिक्षा देवी, निवासी दशमेश नगर, गांव ईयाली खुर्द, लुधियाना, को अभिजीत सिंह वर्मा, निवासी न्यू दीप नगर, हेबोवाल कलां, लुधियाना की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Galada clerk nabbed by Vigilance Bureau for taking bribe
Galada clerk nabbed by Vigilance Bureau for taking bribe

1500 रुपए रिश्वत की मांग

उन्होंने ने आगे कहा कि शिकायत के अनुसार, डीलिंग क्लर्क अनिक्षा देवी ने शिकायतकर्ता को प्लॉट की बिक्री के लिए आवश्यक एन ओ सी प्राप्त करने के बदले 4251 रुपए की ऑनलाइन फीस जमा करने को कहा। इसके अलावा, महिला क्लर्क ने एन ओ सी जारी करने के बदले गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए रिश्वत की मांग भी की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के दौरान, शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए मौखिक और दस्तावेजी सबूतों की जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद, आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *