Aaj Ka Panchang: आज प्रदोष व्रत, भगवान शिव और मां पार्वती की करें पूजा; जानें पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 11 January 2025: आज 11 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि आज यानी 11 जनवरी को है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इसके अलावा आज शनि त्रयोदशी, रोहिणी व्रत भी है। ऐसे में चलिए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 January 2025) और शुभ-अशुभ समय के बारे में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 11 January 2025)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 43 मिनट पर

चंद्रोदय- दोपहर 03 बजे

चंद्रास्त- जनवरी 12 को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर

वार – शनिवार

ऋतु – शिशिर

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल – सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 34 मिनट तक

दिशा शूल – पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल –अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जप

ॐ नमः शिवाय॥

रूद्र मंत्र

ॐ नमो भगवते रूद्राय ।

रूद्र गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय

धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव प्रार्थना मंत्र

करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं ।

विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥

शिव नमस्कार मंत्र

शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *