Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर ने धार्मिक स्थानों पर मत्था टेका, शहर को खुशहाल बनाने की अरदास की

Daily Samvad
2 Min Read
जालंधर के मेयर वनीत धीर ने धार्मिक स्थानों पर मत्था टेका
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने आज अपनी टीम के साथ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचकर मां त्रिपुरमालिनी के मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सहित पार्टी के अन्य कई पार्षद और नेता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जालंधर (Jalandhar) में बहुमत जुटाने के बाद आम आदमी पार्टी ने वनीत धीर को मेयर नियुक्त किया। मेयर बनने के बाद ये पहली बार है कि विनीत धीर अपनी टीम के साथ माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। विनीत धीर ने कहा- आज का दिन सिर्फ मैंने मेरे गुरुओं और पीरों के दर्शन किए।

Vaneet Dhir Balbir Bittu and Malkit singh
Vaneet Dhir Balbir Bittu and Malkit singh

इन जगहों पर मत्था टेका

मेयर वनीत धीर सबसे पहले मॉडल टाउन श्री गुरुद्वारा साहिब गए और फिर श्री गुरु रविदास धाम मंदिर और अली मोहल्ले में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर सहित अन्य जगह पर माथा टेका। धीर ने कहा- इसी क्रम में आज वह श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि – मैंने हर जगह पर अरदास की है कि जालंधर के आने वाले साल खुशहाल हों और माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे। माता रानी ने हमें जालंधर सेवा का लिए चुना है। जिसे हम मन लगाकर करेंगे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *