Punjab News: मुख्यमंत्री मान की ओर से पंजाब का पहला बुटीक और विरासती होटल जनता को समर्पित

Mansi Jaiswal
10 Min Read
Punjab's first boutique and heritage hotel dedicated to the public by the CM

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज शाही शहर के किला मुबारक में बनाया गया अपनी तरह का पहला बुटीक और विरासती होटल रन बास-पैलेस जनता को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बखूबी ढंग से डिजाइन किया गया और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत बनाया गया यह होटल ऐशो-आराम, मेहमान नवाज़ी और शानो-शौकत के मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

Punjab's first boutique and heritage hotel dedicated to the public by the Chief Minister

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शानदार होटल डेस्टिनेशन वेडिंग और अन्य आयोजनों के लिए लोगों का पसंदीदा स्थान बनकर उभरेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह होटल राज्य में पर्यटन क्षेत्र विशेषकर शाही शहर पटियाला को बड़ा प्रोत्साहन देगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पर्यटक इस होटल में आरामदायक ठहराव और राज्य की गर्मजोशी भरी मेहमान नवाज़ी का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि यह होटल धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में अपनी मौजूदा स्थिति के साथ-साथ डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिक स्थान के रूप में शाही शहर पटियाला में पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन देगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अपनी विशिष्ट शान के अलावा यह होटल राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है।

एक सार्थक कदम

मुख्यमंत्री ने ऐसे परियोजनाओं के माध्यम से पंजाब को देश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पद संभालने के पहले दिन से ही यह उनका सपना रहा है कि पंजाब की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जैसे पहलुओं को दुनिया भर के लोगों के सामने लाया जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले दिन से ही उनकी सरकार सरकारी खजाने की आय बढ़ाने के लिए अथक मेहनत कर रही है और इस होटल का निर्माण इस दिशा में एक सार्थक कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भौगोलिक रूप से पंजाब को प्रकृति ने बहुत सुंदर दृश्यों और अनमोल संसाधनों का खजाना दिया है और राज्य सरकार पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य के चौहाल डैम, रणजीत सागर डैम, शाहपुर कंडी डैम और कंडी क्षेत्रों को विशिष्ट पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बड़ी संभावना है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पावर प्लांट खरीदकर इतिहास रचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास गोवा, जयपुर (राजस्थान), मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश) और अन्य राज्यों में भी जमीन है, जिसे आने वाले दिनों में पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की अनमोल संपत्तियों को अपने करीबी दोस्तों को बेच दिया, लेकिन इसके विपरीत उनकी सरकार इन स्थानों को विभिन्न दृष्टिकोणों से विकसित कर रही है।

एक उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने निजी कंपनी जी.वी.के. पावर से गोइंदवाल पावर प्लांट खरीदकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि पहली बार यह देखने को मिला है कि सरकार ने कोई निजी पावर प्लांट खरीदा है, जबकि पिछली सरकारों ने राज्य की अनमोल संपत्तियों को अपने करीबी साथियों को ‘कौड़ियों के भाव’ बेच दिया।

Punjab's first boutique and heritage hotel dedicated to the public by the Chief Minister

प्रोत्साहन देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य का पहला विरासती होटल है और राज्य की ऐतिहासिक इमारतों का सर्वोत्तम उपयोग करके ऐसे और परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती प्राकृतिक रूप से सुंदर दृश्यों से भरपूर है, जिसका उपयोग फिल्म उद्योग और अन्य उद्योग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मिशन के लिए अथक मेहनत कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

शानदार योगदान को दर्शाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के पैतृक गांव में एक विरासती गली का निर्माण करेगी, जो राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबियों के शानदार योगदान को दर्शाएगी। उन्होंने कहा कि यह 850 मीटर लंबी विरासती गली मौजूदा संग्रहालय से खटकर कलां में शहीद भगत सिंह के पैतृक घर तक बनाई जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गली राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के शानदार योगदान को दर्शाती है, जो युवाओं को देश के लिए पूरे जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और देश में किसी को भी राजनीतिक पार्टियां बनाने का अधिकार है, लेकिन इसकी किस्मत का फैसला करना जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि राज्य में आपसी भाईचारा इतना मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर यहां कुछ भी उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज नहीं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पीर-फकीरों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें आपसी प्यार और सहनशीलता का रास्ता दिखाया है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

पर्यटकों को अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला के 18वीं सदी के किला मुबारक परिसर के अंदर स्थित, रन बास पैलेस राज्य की समृद्ध, शाही और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि रन बास के 35 विशिष्ट सुइट्स, लजीज खान-पान के अलावा स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए विभिन्न सुविधाओं के साथ यह पैलेस पर्यटकों को अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह पैलेस और विशाल किला, शाही शहर पटियाला की पारंपरिक परंपराओं से लेकर महल की वास्तुकला तक इसकी समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी तरह के पहले होटल में राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति को आधुनिक और बखूबी ढंग से दर्शाया गया है और यह पर्यटकों को विशिष्ट अनुभव और उच्च-स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शानदार किला भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, जो मुगल और राजस्थानी वास्तुकला शैलियों के आपसी मिश्रण का एक शानदार उदाहरण है।

उन्होंने पटियाला को एक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए पंजाब की अपार संभावनाओं को मान्यता देते हुए कहा कि यह होटल पंजाब की मेहमान नवाज़ी में एक नई छलांग है।

होटल के रूप में बहाल किया

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह अनूठी परियोजना पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करेगी और पटियाला की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और विरासत को प्रदर्शित करते हुए दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस होटल को पंजाब के पहले लग्जरी पैलेस होटल के रूप में बहाल किया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं और राज्य की समृद्ध विरासत का अनूठा संयोजन है। उन्होंने कहा कि यह महल मुगल, राजपूत, सिख और औपनिवेशिक वास्तुकला और शैलियों का अद्भुत संयोजन है, जो पंजाब की समृद्ध विरासत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Punjab's first boutique and heritage hotel dedicated to the public by the Chief Minister

पर्यटन का पसंदीदा स्थान बन जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन मंजिलों में फैला यह होटल आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें दिन भर खान-पान की सुविधा वाले रेस्तरां के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शानदार आवास की पेशकश के साथ-साथ, रन बास-द पैलेस प्रदर्शनी और बैठक स्थलों की सुविधा प्रदान करता है, जो निजी समारोहों और उत्सवों में शाही अहसास भरने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थानों और धार्मिक और पर्यटन स्थलों के निकट स्थित होने के कारण यह होटल शाही शहर को अच्छी तरह से देखने का व्यापक अनुभव प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह होटल पंजाब सरकार की राज्य की शानदार सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्थिति और उचित रेल, हवाई और सड़क संपर्क के कारण यह होटल पर्यटकों के लिए पर्यटन का पसंदीदा स्थान बन जाएगा।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Weather Update: पंजाब के कई जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें चेतावनी Daily Horoscope: विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, नए काम की हो सकती है शुरूआत, जाने आज का राशिफल Aaj Ka Panchang: आज है वैशाख अमावस्या, पितरों को समर्पित करें पूजा पाठ, जाने पंचांग Punjab News: 'आप' की पंजाब में तालाबों की सफाई अभियान का नतीजा, खन्ना के गांव के तालाब की 50 साल बाद... Punjab News: PCCTU की HMV यूनिट द्वारा पांच सदस्यीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने आदर्श नगर पार्क में चल रहे विकास कार्य का किया निरीक्षण Jalandhar News: जालंधर लिटरेरी फोरम ने विश्व पुस्तक दिवस मनाया और इस अवसर पर बुक रीडिंग पर की चर्चा Jalandhar News: पूर्व विधायक केडी भंडारी की भाभी श्रीमती मंजू भंडारी जी की रस्म क्रिया कल Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में छात्र विदाईगी पार्टी का आयोजन Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेसी नेता ने किया ये कांड, गिरफ्तार