डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर है। यहां कोट रामदास नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक सुखदेव सिंह निवासी कोट रामदास मोहल्ला लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
जानकारी के मुताबिक सुखदेव ने आज काम से छुट्टी ली थी। जिसके चलते उसने घर में खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। पुलिस जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर (Jalandhar) भेज दिया गया है।

लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड
मृतक सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों से परेशान होकर आत्महत्या की है। सुखदेव के पास खुद का लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शिकायत लिखवाकर रखी हुई थी, जिसे आज उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस को देने के लिए जाना था।

पहली पत्नी से परेशान था
परमजीत कौर ने कहा कि, मगर आज सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो पर सुखदेव की पहली पत्नी और उनके रिश्तेदारों ने कमेंट किए। इससे परेशान होकर सुखदेव ने आत्महत्या कर ली। परमजीत कौर ने कहा कि, पिछले चार दिनों से सुखदेव सिंह को ज्यादा परेशान किया जा रहा था।








