Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 01 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 01 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी शनिवार, 01 फरवरी 2025 के दिन सभी राशियों के लिए बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

ज्योतिषियों के अनुसार जहां कुछ राशि के जातक अपनी सेहत में लाभ महसूस कर सकते हैं, तो वहीं कुछ जातक परिवार में चल रही अनबन को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) से जानते हैं। आईए पढ़ते हैं आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापार-व्यवसाय में आपको फायदा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहने की जरूरत है। अपनो का साथ मिलेगा, कोई बड़ा काम आज पूरा हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आपका मन खुश रहेगा, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज के दिन आप लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज के दिन आप व्यर्थ के वाद विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं, तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं, वाहन का उपयोग संभलकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा, आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं, कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान है, आज आपका वह काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है, व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा में भी सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, न्यायालय पक्ष में आज आपको जीत मिलेगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है, परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा, कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए खान पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा, पड़ोसी से मतभेद बड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालो का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी अनबन, मित्रों के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज के दिन आपके किसी विशेष व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *