Mahakumbh: महाकुंभ में वसंत पंचमी पर अमृत स्नान जारी, 12 जिलों के डीएम, 15 IAS और 85 PCS अधिकारी संभाल रहे कमान

Daily Samvad
4 Min Read
Basant Panchmi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाकुंभ नगर। Mahakumbh: तीर्थराज प्रयाग (Prayagraj) और ऋतुराज वसंत के पावन संगम पर अमृत स्नान (Amrit Snan) की लालसा। स्नान को जाते समय आस्थायुक्त अधीरता व डुबकी लगाकर आते समय मुखमंडल पर असीम संतोष। इस पावन पर्व की व्याख्या के लिए सिर्फ यही दो भाव पर्याप्त हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

सूर्योदय के पहले ही तटों पर कल्पवासियों ने स्नान पुण्य लूटा तो दोपहर 11.53 के बाद मुहूर्त की प्रतीक्षा समाप्त हुई। हर-हर महादेव और जय गंगा मैया के जयघोष के साथ प्रारंभ इस स्नान क्रम ने रात्रि आठ बजे तक एक करोड़ 29 लाख की संख्या स्पर्श कर ली।

Basant Panchmi Snan
Basant Panchmi Snan

पांच करोड़ श्रद्धालुओं के आने अनुमान

यह संख्या सोमवार को और बढ़ेगी जब उदया तिथि की प्रतीक्षा कर रहे अखाड़ों के अमृत स्नान के साथ ही अन्य श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। प्रशासन का अनुमान है कि सोमवार को लगभग पांच करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे।

प्रात:काल से ही संगम जाने वाले हर मार्ग पर तो आस्था का वेग प्रवाहमान है। त्रिवेणी तट पर उमड़े पीतांबरधारी भक्त सूर्योदय की लालिमा में दमक रहे। वासंतिक प्रवाह में हर घाट संगम है तो प्रत्येक डुबकी में मोक्ष की संतुष्टि।

Basant Panchmi Snan
Basant Panchmi Snan

पीतवस्त्र धारण करके लौटते श्रद्धालु

12 किमी क्षेत्र में फैले 44 घाटों पर स्नान की आतुरता ऐसी कि जहां जगह मिली, वहीं डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य कर लिया। तीन, सात और ग्यारह डुबकियों का स्नान लंबे समय तक चल रहा था। घाटों पर तैनात जल पुलिस कर्मी कई लोगों को टोकते भी दिखे कि बस हो गया, बाहर निकलिए। स्नान करने के उपरांत पीतवस्त्र धारण करके लौटते श्रद्धालु अलग ही आभा उत्पन्न कर रहे थे।

Basant Panchmi Snan
Basant Panchmi Snan

डुबकी के बाद समस्त शीश गंगा मैया के समक्ष श्रद्धावनत थे तो आंखों में देव और संतदर्शन की लालसा जन्म ले चुकी थी। यही लालसा अक्षयवट और लेटे हनुमानजी तक पहुंचने का रास्ता पूछ रही थी। अखाड़ों के मार्ग पर वेगवान जनसमूह के मुखमंडल पर हठयोगियों के प्रति विस्मययुक्त आस्था स्पष्ट थी।

Basant Panchmi Snan
Basant Panchmi Snan

भगवा और पीत का अदभुत संगम

लेटे हनुमानजी के दर्शन की आतुर लोगों की पंक्ति से भगवा और पीत का अदभुत संगम दिखा। स्नान करके लौट रहे अयोध्या के संत सीतारमण कहते हैं कि कुंभ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है। कुंभ के भाव में गोते लगाएं और इसके सरोकारों पर दृष्टि गड़ाकर आगे बढ़ें तो कई मंतव्य तथा जीवन व समाज के संचालन के लिए आवश्यक संदेश सामने आएंगे।

Basant Panchmi Snan
Basant Panchmi Snan

सनातन संस्कृति का शंखनाद दिखेगा। सनातन की व्याख्या का पूरा सार मिलेगा। अखाड़ों में सुशोभित विभिन्न पंथ और अखाड़ों के संतों को देखिए, उनके उपक्रम भले ही विभिन्न हों लेकिन लक्ष्य बस एक है सर्वकल्याण और मोक्ष। मां वीणावादिनी की उपासना के पर्व पर उमड़े विभिन्न जाति-वर्ग के समूह से सनातन धर्म का यह सिद्धांत पुष्ट होता दिखा कि ‘एकम सत विप्रा बहुधा वदन्ति ।’

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *