Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 09 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 09 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है रविवार (Sunday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 09 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आज कुछ राशि के जातक किसी काम की वजह से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों के घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) से जानते हैं। आईए पढ़ते हैं आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आपको राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप किसी कार्य में फंस सकते हैं। मन अशांत रहेगा। अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं। वैसा लाभ दिखाई नहीं देगा। सहयोगियों से विरोध का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कुछ बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर काबू रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर काबू रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम अधिक होने के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज ना करें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से सफलता मार्ग खुलेंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया मकान वाहन आदि आज खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में मांगलिक कार्य पूरा होगा, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार और मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित शामिल हो सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *