India Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस, इंडियाज गॉट लेटेंट का विवादित एपिसोड यूट्यूब ने हटाया

Muskaan Dogra
2 Min Read
India’s Got Latent Controversy
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। India’s Got Latent Controversy: समय रैना (Samay Raina) के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट करने का मामला संसद तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

मंगलवार को शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद की IT समिति से शिकायत करके एक्शन लेने और गाइडलाइन जारी करने की मांग की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर अपशब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अलाहबादिया के प्लेटफॉर्म पर बड़े राजनेता तक आए हैं, पीएम ने उन्हें अवॉर्ड दिया है।

घर पहुंची 5 पुलिस अफसरों की टीम

एक जिम्मेदार व्यक्ति से यह उम्मीद नहीं की जाती। उधर, मुंबई के वर्सोवा में मंगलवार को यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के घर 5 पुलिस अफसरों की टीम पहुंची। मुंबई पुलिस ने मामले में शो के होस्ट समय रैना, रणवीर अलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा समेत शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया था।

India Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस, इंडियाज गॉट लेटेंट का विवादित एपिसोड यूट्यूब ने हटाया
India’s Got Latent Controversy

पुलिस ने समय और रणवीर से जांच अधिकारियों के सामने पेश होने और अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इससे पहले नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) की मांग पर यूट्यूब ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवादित एपिसोड को हटा लिया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *