डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi New CM: दिल्ली (Delhi) चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद आज 8 बजे तक नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। इस पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय हो गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, बीजेपी के पंजाबी चेहरे आशीष सूद, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है।
कौन है रेखा गुप्ता?
इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। बता दे कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। रेखा गुप्ता बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं।