Jalandhar News: जालंधर ED की बड़ी कार्रवाई, सरकार के इस बड़े अधिकारी की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ईडी (ED) ने पंजाब सरकार (Punjab Government) के एक बड़े अधिकारी पर कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ईडी ने पंजाब राज्य जल संसाधन के पूर्व इंजीनियर कैलाश कुमार सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कैलाश कुमार सिंगला की संपत्ति को जब्त कर लिया है।

इस मामले में की गई कार्रवाई

ईडी ने ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की है। आय से अधिक संपत्ति से संबंधित जांच में PMLA 2002 के प्रावधानों के तहत 17/02/2025 को 3.61 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति को अस्थाई रूप से जब्त किया गया है।

यहां हम आपको बता दें कि मार्च 2017 में, पंजाब में हाइडल डिजाइन के निदेशक रहे सिंगला पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में मामला दर्ज किया गया था, जब उनके आवास से 1.25 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *