Canada News: अमेरिका से Canada आ रहा विमान हुआ हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान फ्लाइट क्रैश, चारों तरफ मची चीख पुकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: Delta Air Lines CRJ Plane Crash At Toronto Pearson Airport, Canada – कनाडा से बुरी खबर है। कनाडा (Canada) के टोरंटो (Toronto) के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (earson Airport) पर डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्लेन में 76 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक, ये फ्लाइट अमेरिका (America) के मिनियापोलिस से टोरंटो (Toronto) आ रहा था। फ्लैप एक्चुएटर फेलियर (FAF) की वजह से विमान अचानक पलट गया। यानी लैंडिंग के दौरान विमान के पंखों पर लगे फ्लैप सही से काम नहीं कर पाए।

Delta Air Lines CRJ Plane Crash At Toronto Pearson Airport, Canada
Delta Air Lines CRJ Plane Crash At Toronto Pearson Airport, Canada

टोरंटो में तेज बर्फीला तूफान चल रहा था

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हादसे के समय टोरंटो में तेज बर्फीला तूफान चल रहा था। कनाडा के मौसम विभाग के अनुसार, 65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इसी वजह से प्लेन पलट गया। हालांकि, हादसे का सही कारण पता नहीं चल सका है।

कनाडा की परिवहन सुरक्षा बोर्ड (TSB) हादसे की जांच कर रही है। इसमें अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी मदद कर रहा है। हादसे के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से बातचीत की थी।

Delta Air Lines CRJ Plane Crash At Toronto Pearson Airport, Canada Update
Delta Air Lines CRJ Plane Crash At Toronto Pearson Airport, Canada Update

विमान उलटा पड़ा है और जल रहा

इसमें उसने बताया था कि विमान उलटा पड़ा है और जल रहा है। हादसे के बाद टोरंटो एयरपोर्ट ने 200 से ज्यादा उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक दी गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया था।



















Leave a Comment