Jalandhar News: जालंधर में भगवंत मान सरकार को करोड़ों की चपत, चौहकां पिंड में कटवाई जा रही अवैध कालोनियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में करप्शन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) जहां डीसी (DC) को सस्पैंड कर रहे हैं, विजीलैंस ब्यूरो के डायरेक्टर को हटा दिया, वहीं जालंधर (Jalandhar) नगर निगम में करप्शन सर चढ़ कर बोल रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुकाबिक जालंधर में पड़ते चौहकां पिंड में एक साथ दो अवैध कालोनियां काटी गई हैं। एक अवैध कालोनी में तो 40 से 50 कोठियां भी बनाई जा रही हैं।

Chaukan Pind Colony
Chaukan Pind Colony

चौहकां पिंड में अवैध कालोनी

जानकारी के मुताबिक चौहकां पिंड में सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास कई एकड़ में अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है। गांव के लोग बताते हैं कि जिस जगह कालोनी काटी जा रही है, वहां सरकारी जमीन भी थी, लेकिन भू-माफिया ने पूरी सरकारी जमीन हड़प ली। इस अवैध कालोनी से सरकार को करोड़ों रुपए की फीस का नुकसान हुआ है।

Chaukan Pind Colony
Chaukan Pind Colony

वहीं, चौहकां पिंड में अवैध रूप से दूसरी कालोनी काटी गई, इसमें एक साथ 40 से 50 कोठियां बनाई जा रही है। इस पूरे खेल में सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इस खेल में नगर निगम के बड़े अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आ रही है।



















Leave a Comment