Maha Kumbh: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाकुम्भनगर। Maha Kumbh: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इसके साथ ही, साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्होंने भगवान श्री हरि से सबके सुख-समृद्धि व सौभाग्य तथा मां गंगा-यमुना-सरस्वती से मनोरथ सिद्ध करने की कामना की।

महाकुंभ में आज 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पावन स्नान पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! भगवान श्री हरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही कामना है।



















Leave a Comment