Punjab News: स्कूलों के समय में बदलाव, जाने क्या है नई टाइमिंग?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मौसम में आए बदलाव के कारण राज्य के कई स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ठंड के मौसम के कारण पंजाब भर के कई निजी स्कूलों ने अपने समय में परिवर्तन किया है। जो स्कूल पहले सुबह 10 बजे खुलते थे, वे अब सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

मौसम में आए बदलाव से जहां लोगों को ठंड (Winter) से राहत मिली है, वहीं स्कूलों के समय में हुए बदलाव से बच्चों के अभिभावकों को भी राहत मिली है। बच्चों के माता-पिता बताते हैं कि पहले स्कूल सुबह 10 बजे खुलते थे और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी हो जाती थी। जब तक बच्चे घर पहुंचते, शाम के 4:30 बज जाते थे। उसके बाद ट्यूशन लगती थी, इसलिए बच्चों के पास खेलने के लिए समय नहीं बचता था। अब स्कूल का समय बदलने से बच्चों को भी राहत मिलेगी।

भविष्य में मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है। इसके साथ ही तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इससे राज्य में जल्द ही ठंड खत्म हो जाएगी और गर्मी का मौसम आ जाएगा। इस समय लोगों को दिन में कड़कती धूप का एहसास होने लगा है, हालांकि प्रदेश में चल रही सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना है। पंजाब के सभी जिलों में तापमान 20 डिग्री को पार कर सकता है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अगले 5 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Punjab Weather Update

जानें आने वाले दिनों में जिलों का तापमान

  • अमृतसर का तापमान- अमृतसर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। रविवार को बारिश की संभावना है।
  • चंडीगढ़ का तापमान- चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। मौसम साफ़ रहेगा।
  • लुधियाना का तापमान- लुधियाना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार सुबह बारिश की संभावना है।
  • जालंधर का तापमान- जालंधर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को बारिश का अनुमान है।
  • पटियाला का तापमान- पटियाला में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है।
  • बठिंडा का तापमान- बठिंडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो सकता है।


















Leave a Comment