डेली संवाद, शिमला। Weather Himachal: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बर्फबारी के बीच बादल फटने और बारिश के कारण जनजवीन अस्त व्यस्त हो गया है। चंबा (Chamba) के पांगी घाटी के कोकरोलू गांव में हिमस्खलन से बर्फ में दबे एक व्यक्ति ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला और लाहुल स्पीति के दालंग में हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे दो पर्यटक स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाले।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के बड़ा भंगाल घाटी के लुहारड़ी में बादल फटने से ऊहल नदी का जलस्तर बढ़ गया और इसके कारण बरोट बांध के गेट खोलने पड़े।रोहतांग में छह फीट, अटल टनल रोहतांग में साढ़े चार फीट, कोठह में चार फीट, किन्नौर में करीब डेढ़ फीट ताजा हिमपात हुआ है।

पांच एनएच सहित 583 सड़कें बंद
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा कुल्लू के सेऊबाग में हुई है। ताजा हिमपात और वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से पांच एनएच सहित 583 सड़कें बंद हैं। जबकि 2263 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण सैंकडों गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। 279 पेयजल योजनाएं प्रभवित हुई हैं।

हिमपात और वर्षा की संभावना
वीरवार रात से तज हवाओं के साथ हिमपात और वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर हल्का हिमपात व वर्षा की संभावना जताई है। जबकि 4 व 5 मार्च को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण व्यापक रूप से हिमपात और वर्षा की संभावना जताई गई है।



