Punjab News: दीपक बाली ने पर्यटन और संस्कृति मामलों के विभाग के सलाहकार पद का संभाला कार्यभार

Daily Samvad
3 Min Read
Deepak Bali took over as Advisor, Department of Tourism and Cultural Affairs
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के संस्कृतिक, साहित्यिक और संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती दीपक बाली (Deepak Bali) ने आज सेक्टर 38 में पर्यटन और संस्कृति मामलों के विभाग के सलाहकार पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर राजनीति, साहित्य, संस्कृति, संगीत और अन्य क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

दीपक बाली ने कहा कि वे 1986 से विरासत, भाषा और कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी कोशिश रहेगी कि पंजाब की संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रसिद्धि दिलाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब को पर्यटन के क्षेत्र में और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे दिन-रात मेहनत करेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने यह आश्वासन दिया कि पंजाब की संस्कृति को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।

Deepak Bali took over as Advisor, Department of Tourism and Cultural Affairs
Deepak Bali took over as Advisor

विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे

दीपक बाली ने इस जिम्मेदारी के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे और राज्य के कला, संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस मौके पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री व पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि दीपक बाली के व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभव से पंजाब को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, उनका राजनीतिक अनुभव नई नीतियां बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपक बाली पंजाब के सांस्कृतिक, कला और पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मोहिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब सरकार के विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष सनी आहलूवालिया, नवजोत सिंह जरग, बाल मुकुंद शर्मा और राजविंदर कौर थियाड़ा उपस्थित रहे।

इसके अलावा, संगीत और कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां – रोशन प्रिंस, अमर नूरी, जसबीर गुणाचौरियां, अलाप सिकंदर, सारंग सिकंदर, सचिन आहूजा, सुखी बराड़, पम्मी बाई और सोनिया मान भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *