Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में फेरबदल, ज्वाइंट कमिश्नर की छुट्टी, ‘डिच मैन’ सुखदेव को वेस्ट हलके की कमान

Daily Samvad
3 Min Read
Gautam-Jain-IAS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों में फेरबदल किया गया है। बीएंडआर ब्रांच के एसडीओ और जेई द्वारा बिल्डिंग ब्रांच में ज्वाइनिंग न करने के बाद निगम कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) ने बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों को फील्ड में उतार दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने बिल्डिंग ब्रांच का काम दोनों ज्वाइंट कमिश्नर से छीन लिया है। अब बिल्डिंग ब्रांच का सारा काम एडिशनल कमिश्नर राकेश कुमार को सौंपा गया है। जिससे आने वाले दिनों में अवैध कालोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई शुरू हो सकती है।

Iqbalpreet-Singh-Randhawa-MTP
Iqbalpreet-Singh-Randhawa-MTP

डिचमैन फिर से फील्ड में

डिच मैन नाम से मशहूर हेड ड्राफ्ट्समैन सुखदेव वशिष्ठ को फिर से फील्ड में उतारा गया है। सुखदेव वशिष्ठ एक बार फिर से ATP का चार्ज देकर वेस्ट हलके का काम सौंपा है। सुखदेव के फील्ड में आने की खबर से भू माफिया में दहशत फैल गई है।इस हलके में कई नाजायज कालोनियों पनप रही है। जिससे इन कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। अकेले बस्ती पीरदाद रोड पर कालोनी काटी जा रही है।

Sukhdev Vashist
Sukhdev Vashist

इसके अलावा बस्ती दानिशमंदा में रंग वाली फैक्ट्री के पीछे अवैध कालोनी काटी जा रही है। आपको बता दें कि सुखदेव वशिष्ठ इससे पहले जालंधर के कैंट हलके और सैंट्रल हलके में नियुक्त थे, तब उन्होंने अवैध कालोनियां काटने वाले और अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। 150 से ज्यादा कार्रवाई की थी।

पढ़ें आदेश की कापी

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में फेरबदल, ज्वाइंट कमिश्नर की छुट्टी, 'डिच मैन' सुखदेव को वेस्ट हलके की कमान

माडल टाउन की जिम्मेदारी

वहीं, तेज तर्रार महिला इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर को इस बार माडल टाउन की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें एटीपी रविंदर कुमार के साथ तैनात किया गया है। जिससे माडल टाउन में अवैध निर्माण करने वालोे पर अब कार्रवाई तय है। इसके साथ ही राजिंदर शर्मा को हेड क्वार्टर से निकाल कर फील्ड में तैनात किया गया है।

इसके साथ ही पिछले दिनों एमटीपी दफ्तर में दो लोगों को खदेड़ने वाले क्लर्क नितिन शर्मा को फिर से बिल्डिंग ब्रांच में तैनात किया गया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा के दफ्तर में किसी बात को लेकर दो लोगों से बहस हो गई थी। बहस के दौरान मौजूद क्लर्क नितिन शर्मा और एमटीपी ने दोनों लोगों को दफ्तर से बाहर भगा दिया था।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *