Punjab News: ISI आतंकी रिंदा के 3 साथी गिरफ्तार, कब्जे से कई हथियार भी बरामद

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लगातार गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी दौरव यादव ने ट्विटर पर सांझा की है।

बताया जा रहा है कि यह तीनों ISI के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथी बताए जा रहे हैं। तीनों महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए एक हत्याकांड में जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी महाराष्ट्र, शुभम निवासी महाराष्ट्र, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी नूरपुर बेदी पंजाब के रूप में हुई है।

पंप एक्शन गन और एक पिस्तौल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पंप एक्शन गन और एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस की टीम इन्हें आज मोहाली अदालत में पेश करेगी। जगजीत उर्फ जग्गी ने 10 फरवरी को नांदेड़ में हुई एक हत्या में शामिल शूटरों के लिए पैसे, रहने के लिए जगह और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई थी।

इसकी साजिश पाकिस्तान से रची गई थी। तीनों आतंकियों के पकड़े जाने से पहले भी उनके तीन साथी पकड़े जा चुके हैं। उनसे पूछताछ में ही इन तीनों के बारे में पुलिस को सुराग मिले थे। गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा भी इस हत्याकांड में शामिल था। वह रिंदा का पुराना साथी है। उसने ही अपने लोगों को कहकर पंजाब में उनके रुकने और इन्हें पैसे उपलब्ध कराए थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *