Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम

Muskaan Dogra
1 Min Read
Australia
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 191 शब्द|📅 17 Mar 2025

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक के आस्ट्रेलिया (Australia) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान दमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो पंडोरी मोहल्ला सुल्तानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

नदी में मिला शव

बताया जा रहा है कि दमनप्रीत सिंह आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहता था। मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे दमनप्रीत सिंह का शव 15 मार्च 2025 को आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन (Brisbane) नदी में मिला था, इसकी सूचना पुलिस ने दी थी।

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम
died

वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मृतक के परिवार वालों ने पंजाब सरकार से बेटे के शव को पंजाब लाने की मदद की गुहार लगाई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *