Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 2.10 करोड़ रुपये खर्च कर CHC सिंघोवाल का किया जाएगा कायाकल्प

Muskaan Dogra
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई में पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा स्वास्थ्य क्रांति के तहत राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार लगातार जारी है। इन प्रयासों के तहत पंजाब सरकार द्वारा 2.10 करोड़ रुपये खर्च करके सी.एच.सी. सिंघोवाल (दीनानगर) का कायाकल्प किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सी.एच.सी. सिंघोवाल की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना का नींव पत्थर आज विधायक और आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब स्वास्थ्य सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, विधायक डेरा बाबा नानक गुरदीप सिंह रंधावा और शमशेर सिंह द्वारा रखा गया।

घर के नज़दीक मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाईं

सी.एच.सी. सिंघोवाल (दीनानगर) की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना का नींव पत्थर रखने के बाद उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए विधायक अमन शेर सिंह शैरी कालसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर में आम आदमी क्लीनिक शुरू करके लोगों को उनके घर के नज़दीक मुफ्त और मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाईं हैं।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 2.10 करोड़ रुपये खर्च कर CHC सिंघोवाल का किया जाएगा कायाकल्प

‘रंगला पंजाब’ का सपना जरूर पूरा करेगी

पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ का उल्लेख करते हुए विधायक स. शैरी कलसी ने कहा कि राज्य सरकार नशों का पूर्ण खात्मा करने के लिए वचनबद्ध है और इस मुहिम को फ़तेह करने के लिए लोगों को भी अपना साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब नशा तस्करों का पंजाब में कोई स्थान नहीं है और नशा तस्करों को अपने किए के नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मान सरकार नशों का अंत करके ‘रंगला पंजाब’ और खुशहाल पंजाब का सपना जरूर पूरा करेगी।

15.70 लाख रुपये बिजली के कामों पर खर्च किए जाएंगे

इस मौके पर पंजाब स्वास्थ्य सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने दीनानगर वासियों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सी.एच.सी. सिंघोवाल की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना की शुरुआत की है, जिसमें 2.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत सी.एच.सी. सिंघोवाल की इमारत की मुरम्मत पर 91.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि 9.25 लाख रुपये पब्लिक हेल्थ पर, 26.39 लाख रुपये मेडिकल गैस पाइपलाइन पर, 70 लाख रुपये फायर फाइटिंग पर और 15.70 लाख रुपये बिजली के कामों पर खर्च किए जाएंगे।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 2.10 करोड़ रुपये खर्च कर CHC सिंघोवाल का किया जाएगा कायाकल्प

6 महीनों में पूरा कर ली जाएगी परियोजना

उन्होंने कहा कि यह सारी परियोजना अगले 6 महीनों में पूरा कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सी.एच.सी. के अपग्रेडेशन से दीनानगर शहर और आस-पास के 200 गांवों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि पंजाब हैल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन द्वारा सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सिंघोवाल के इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का धन्यवाद किया।

आम आदमी को बड़ी राहत मिली

इस मौके पर डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने भी पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है और अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार करके मान सरकार ने लोगों के साथ किए अपने वादे को पूरा किया है।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 2.10 करोड़ रुपये खर्च कर CHC सिंघोवाल का किया जाएगा कायाकल्प

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान शमशेर सिंह दीनानगर ने सिंघोवाल सी.एच.सी. की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. सिंघोवाल दीनानगर शहर और आस-पास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देती है पर पिछली सरकारों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक पार्टियों की सरकारों द्वारा अनदेखा किये इस सी.एच.सी. की आखिरकार सुध आम आदमी पार्टी की सरकार ने ली है। उन्होंने कहा कि आज सी.एच.सी. सिंघोवाल की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना का नींव पत्थर रख दिया गया है और अगले 6 महीने में इस सी.एच.सी. का पूरी तरह कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा इस स्वास्थ्य संस्थान की सुध लेने पर इलाके के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *