डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Budget: पंजाब (Punjab) के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने ‘बदलता पंजाब’ थीम पर 2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
हरपाल चीमा ने कहा- इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लाएंगे। प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। 7,614 करोड़ से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। ‘मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके जरिए अगले साल पूरे पंजाब में 2.5 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विदेश की तरह सड़कें बनाएंगे
उन्होंने कहा कि लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में विदेश की तरह सड़कें बनाएंगे। अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर बीमार पंजाब बनाया। हमने सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा है। सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। इन्हें 10 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब भर के शहरों में विश्व स्तरीय सड़कें बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। पहले चरण में हम अगले साल 4 शहरों लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और एसएएस नगर मोहाली में लगभग 50 किलोमीटर विश्व स्तरीय सड़कें बनाएंगे।


