Jalandhar News: विशेष पहल; डिप्टी कमिश्नर ने जनता के बीच जाकर सुनी समस्याएं

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज एक अनोखी पहल करते हुए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

डिप्टी कमिश्नर ने वेटिंग रूम में जाकर लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना, जहां उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया, साथ ही यह प्रतिबद्धता भी दोहरायी कि जिलावासियों को सेवाएं प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनी जा रही

डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘सरकार आप दे द्वार अभियान के तहत जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनी जा रही है और इन समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आयोजित कैम्प में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल है, ताकि मौके पर सेवाएं भी प्रदान की जा सकें।

जालंधर जिला अग्रणी भूमिका निभा रहा

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सेवा केंद्रों के माध्यम से सेवाएं उचित ढंग से प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जीरो पेंडेंसी के चलते जालंधर जिला अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 35 सेवा केंद्रों में निर्धारित समय के दौरान सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान सेवाओं का लाभ उठाने के लिए 3,85,675 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 3,61,543 आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है और शेष प्रक्रियाधीन है।

स्वयं सेवा केंद्रों का कर रहे निरीक्षण

सेवा केंद्रों के माध्यम से जिलावासियों को नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी सेवा केंद्रों को विभिन्न सेवाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का समय पर निपटारा कर जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेवा केन्द्रों के प्रबंधकों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वह स्वयं सेवा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलावासियों को नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की अनुचित देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों ने डिप्टी कमिश्नर की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह पहल प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने में मददगार साबित होगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *