Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 29 March 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 29 मार्च 2025 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। राशिफल के अनुसार, आज यानी शनिवार, 29 मार्च के दिन कुछ राशि के जातकों को अपने हर काम में सफलता मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ज्योतिषियों के अनुसार कुछ राशियों के जातक जरूरी काम अटकने से परेशान रहेंगे। ऐसे में आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, आज आपके किसी पुराने मित्र का आपसे मिलना होगा। आपका किसी नए कार्य के लिए चल रहा प्रयास सफल होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे, परिवार में मांगलिक कार्यों की योग बनेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापार-व्यवसाय में चल रही अड़चन दूर होगी। आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। आज आप कार्य के सिलसिले में अपने किसी परिचित से सहायता मांग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बनेगा, आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। परिवार में चल रहे तनाव खत्म होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन ठीक रहेगा, हालांकि मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना आपको और आपके परिवार को करना पड़ सकता है। न्यायालय संबंधी कार्यों में आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, विरोधी वर्ग आप पर हावी नजर आएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें, आज किसी को भी बड़ी आर्थिक मदद करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यात्रा आदि में वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए वरदान साबित होगा, वरना आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आज किसी पुराने विवाद के चलते आपको अपमानित महसूस होना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, कर्ज के कारण मन में चिंता बनी रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। आर्थिक तौर से चल रही परेशानियों में आज राहत महसूस होगी। आज आपको किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। आज किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद आपका बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखने को मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में शत्रु पक्ष आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज आपका कहीं से आता हुआ धन रुक जाएगा, जिस कारण आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में आपसी कलह का योग बन रहा है, वाणी पर संयम रखें। आज अपनी मन की बात किसी के साथ शेयर न करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, किसी पुराने रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। परिवार में आज कोई अप्रिय घटना आपके साथ या आपके परिवार में घट सकती हैं, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका कोई पर्सनल कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर ज्यादा चिंतित नजर आएंगे। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं, परिवार में आपके सम्मान में कमी आएगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी नए कार्य में आप बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको मिलेगा। आज परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी पुराने कार्य को लेकर किसी से मदद मांग सकते हैं, जिसमें आपको लाभ होगा। आज कहीं से रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। पुरानी किसी प्रॉपर्टी की समस्या आज खत्म होगी। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज आपका किसी प्रोजेक्ट पर चल रहा कार्य पूर्ण होगा, जिससे आप खुश दिखाई देंगे। साथी आज आप परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है, अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सहायता करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज आप परिवार के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आगामी समय में लाभदायक होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के अटक सकते हैं काम, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी रखें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, किसी के प्रति अभद्र व्यवहार न करें। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आज आपके विरोधी आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अपने मन की बात किसी को शेयर न करें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *