Desk Exercises For Office Workers: ऑफ‍िस में बैठे-बैठे भी कर सकते ये एक्‍सरसाइज, वजन और तनाव दोनों होंगे कम

Mansi Jaiswal
4 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Desk Exercises For Office Workers: भागदौड़ भरे जीवन में नौकरीपेशा लोग अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। घंटों लगातार काम करने के कारण वह थक जाते हैं। इससे जहां एक ओर काम पर असर पड़ता है वहीं धीरे-धीरे नीरसता भी होने लगती है। अगर आपको काम के बीच समय नहीं म‍िल पा रहा है ताे हम आपको कुछ ऐसे एक्‍सरसाइज (Exercise) के बारे में बताने जा रहे हैं जि‍से आप कुर्सी पर भी बैठ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कुर्सी की मदद से की जाने वाली एक्सरसाजेस आपके कोर को मजबूत बनाने और कमर को शेप में रखने में मदद करेगी। आप इन्हें काम के बीच भी थोड़ा टाइम निकालकर कर सकते हैं। लगातार एक ही जगह बैठे रहने से कमर, पीठ और कई बार हिप्स में भी दर्द होने लगता है, तो ऐसे में इन एक्सरसाइजेस को करने से दर्द भी दूर होगा और मोटापा (Office Exercise To Reduce Belly Fat) तो कम होगा ही।

Desk Exercises For Office Workers
Desk Exercises For Office Workers

नेक स्ट्रेच

इसके करने के ल‍िए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और धीरे-धीरे अपनी गर्दन को दाएं और बाएं घुमाएं। फिर गर्दन को ऊपर और नीचे झुकाएं। ये प्रक्रिया 10-10 बार दोहराएं। इसे करने से गर्दन और कंधों की जकड़न दूर होती है। सिरदर्द और तनाव भी कम होता है।

शोल्डर रोल्स

दोनों कंधों को एक साथ ऊपर उठाएं और फिर पीछे की ओर घुमाएं। अब यही प्रक्रिया आगे की ओर दोहराएं। इसे 10-10 बार करें। ऐसा करने से कंधों की अकड़न कम होती है। शरीर को रिलैक्स महसूस होता है।

सीटेड लेग लिफ्ट्स

कुर्सी पर सीधे बैठें और एक पैर को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। इसे 5 सेकंड तक रोकें और फिर नीचे रखें। दूसरे पैर से भी यही करें। ऐसा कम से कम 10-10 बार करें। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

डेस्क पुश-अप्स

अपने हाथों को डेस्क पर रखें और थोड़ा पीछे हटें। शरीर को नीचे झुकाएं और फिर वापस ऊपर आएं। इसे 10-15 बार दोहराएं। इससे हाथ और कंधे मजबूत होते हैं। कोर मसल्स भी एक्टिव रहते हैं।

क्रॉस-लेग स्क्वाट्स

इसको करने के लिए अपने राइट पैर लेफ्ट पैर पर रखें और फिर बैठने की कोशिश करें। एक पैर से 4 से 5 बार करने के बाद दूसरे पैर से यही एक्सरसाइज रिपीट करें। चेयर एक्सरसाइज करते वक्त ध्यान रखें कि अपनी पीठ को सीधा रखना है। इस एक्सरसाइज से पैरों में स्ट्रेंथ आती है।

Desk Exercises For Office Workers
Desk Exercises For Office Workers

सीट ट्विस्ट

अपनी कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। अब अपने धड़ को बाईं ओर घुमाएं, कुछ सेकंड रुकें और फिर दाईं ओर घुमाएं। ये प्रक्र‍िया कम से कम 10 से 15 बार दोहराएं। ये आपके साइड फैट को कम करती है और एब्स को मजबूत बनाती है। इससे पेट की चर्बी (Office Exercises For Weight Loss) भी कम होती है।

डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज

आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। 5 सेकंड तक सांस रोकें और धीरे-धीरे छोड़ें। इसे कम से कम 10 बार दोहराएं। डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज से तनाव और थकान कम होती है। ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar