Punjab News: पंजाब सरकार ने NGO को वित्तीय सहायता के लिए 80 लाख रुपये की ग्रांट जारी– डॉ. बलजीत कौर

Muskaan Dogra
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 31 Mar 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युवाओं को कुशल और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एन.जी.ओज़ (ग़ैर-सरकारी संस्थाओं) को 80 लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है। इस संबंध में जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में आगे जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के विभिन्न ज़िलों में एन.जी.ओज़ के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को कटिंग-टेलरिंग, फैशन डिज़ाइनिंग, कंप्यूटर, टैली ट्रेनिंग और ब्यूटी थेरेपिस्ट ट्रेनिंग जैसे कोर्सों के जरिए स्वरोज़गार के योग्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टेलरिंग कोर्स के लिए 10 लाख रुपये की राशि जारी

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब ज़िले की चार गैर-सरकारी संस्थाओं को कटिंग एंड टेलरिंग, फैशन डिज़ाइनिंग और कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोजेक्ट्स के लिए 40 लाख रुपये जारी करने की मंज़ूरी दी गई है। इसके अलावा, संगरूर ज़िले की एक संस्था को कटिंग एंड टेलरिंग कोर्स के लिए 10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि बठिंडा ज़िले की तीन गैर-सरकारी संस्थाओं को इन कोर्सों के लिए 30 लाख रुपये जारी किए गए हैं, ताकि इन ज़िलों के युवा अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हो सकें। पंजाब सरकार सामाजिक विकास और युवाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं के माध्यम से राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *