IKGPTU: पीटीयू द्वारा घोषित नतीजों में डिप्स IMT के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Muskaan Dogra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: नवंबर 2024 के शैक्षिक सत्र के आई के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कपूरथला द्वारा घोषित किए गए नतीजों में डिप्स आईएमटी के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर इम्तिहानों में शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

दो विद्यार्थियों ने 9 सीजीपीए, 14 विद्यार्थियों ने 8.50 से 9 के बीच सीपीए तथा 51 विद्यार्थियों ने 8 से 8.50 के बीच सीजीपीए हासिल कर, डिप्स संस्थान का नाम रोशन किया। डिप्स श्रृंखला के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमणीक सिंह और जश्न सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शाबाशी दी।

डॉक्टर के हंडू डायरेक्टर कॉलेज और प्रिंसिपल डॉ रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी। सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि आप अपनी मेहनत की बदौलत आकाश की बुलंदियों को छू सकते हैं, इसलिए इसी जज़्बे के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़िए।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *