Punjab News: सिसोदिया ने पंजाब पुलिस का किया धन्यवाद, कहा- सख्त कार्रवाई के कारण ही नशा तस्करों में पैदा हुआ भयंकर डर

Muskaan Dogra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 02 Apr 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में एनसीसी कैडेट और एनएसएस से जुड़े हजारों छात्रों द्वारा नशा न करने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस कार्यक्रम पर ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लुधियाना पश्चिम आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के साथ मीडिया को संबोधित किया। सिसोदिया ने बताया कि हजारों बच्चों द्वारा नशा न करने की शपथ लेना पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान को और मजबूत बनाएगा। यह बहुत बड़ा और नया कदम है।

जीवन में कभी भी नहीं करेगा नशा

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के हर एक बच्चे को शपथ दिलाई जा रही है कि वह जीवन में कभी भी नशा नहीं करेगा और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशा करने से रोकेगा और अगर कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी जानकारी पुलिस और सरकार को देगा।

उन्होंने कहा कि आज हजारों बच्चों को शपथ दिलाई गई है और करीब 15000 बच्चों ने लुधियाना की मार्केट में जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने अपने हाथों से लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई।

Punjab News: सिसोदिया ने पंजाब पुलिस का किया धन्यवाद, कहा- सख्त कार्रवाई के कारण ही नशा तस्करों में पैदा हुआ भयंकर डर

उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल कॉलेज में पढ़ते हैं वह नशे को नहीं शिक्षा को चुनें। नशे के कारोबार को नहीं मेहनत के कारोबार को चुनें इसके लिए लिए हम अगली पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होना पड़ेगा, तभी हम आने वाली पीढ़ी को इसके खतरे से बचा सकते हैं।

सिसोदिया ने पंजाब पुलिस को भी धन्यवाद दिया और कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई के कारण आज तस्करों में भयंकर डर पैदा हुआ है। पिछले एक महीने में नशे के कारोबारियों का सफाया हुआ है।

अब नशा तस्करों के लिए एक ही संदेश है कि या तो नशे का करोबार छोड़ दो या फिर पंजाब छोड़ दो। सिसोदिया ने इस मुहिम का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धन्यवाद दिया और उनके कामों की सराहना की।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *