St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किया गया आयोजित

Muskaan Dogra
1 Min Read
St. Soldier News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में डॉ. रितु भट्टी, (डिप्टी रजिस्ट्रार जी.एन.डी.यू, अमृतसर), डॉ. रुपिंदरजीत कौर सिविल अस्पताल जालंधर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई और सरस्वती वंदना भी की गई। कॉलेज के डॉ. एस.सी शर्मा, सेंट सोल्जर डिग्री कॉलेज जालंधर की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने उनका स्वागत किया। समारोह में कुल 216 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को 8 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए जिसमें स्वर्ण पदक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, एन.एस.एस, एन.सी.सी, प्रसिद्ध हस्तियों के साथ उत्कृष्ट इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बधाई दी और उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *