Punjab News: नशों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूरी तरह से खात्मे के लिए शुरू किए गए युद्ध नशों विरुद्ध को 40वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 111 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्जे से 3.7 किलो हेरोइन, 253 किलो भुक्की और 98,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके साथ ही, 40 दिनों में गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5535 हो गई है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी बनाई

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में एक 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 77 गैज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस मुलाज़िमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 399 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 66 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 437 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *