Punjab News: पंजाब पुलिस का सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Vigilance Bureau arrested Punjab Police sub-inspector taking bribe
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को रूपनगर जिले के नूरपुर बेदी थाने के अधीन आने वाली पुलिस चौकी कलवा के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर (SI) हरमेेश कुमार को 80,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज यहाँ यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी जालंधर जिले के फिलौर सब-डिविजन के गांव तूरा के एक शिकायतकर्ता द्वारा ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई थी, जिसमें उक्त आरोपी द्वारा गैर-कानूनी रिश्वत मांगने के बारे में बताया गया था।

BRIBE
BRIBE

1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके खिलाफ दर्ज एक पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। उन्होंने बताया कि उक्त एस.आई. पहले ही इस संदर्भ में पहली किस्त के तौर पर उससे 20,000 रुपये ले चुका है और बाकी पैसे मांग रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड की एक टीम ने योजनाबद्ध जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 80,000 रुपये लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

मामला दर्ज

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो, फ्लाइंग स्क्वाड-1, के थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से इस मामले में उसके अन्य साथियों की संभावित संलिप्तता के लिए पूछताछ चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी एस.आई. के खिलाफ पूर्व की शिकायतों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मुकदमे की और जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *