Punjab News: मेडिकल स्टोर मालिकों को मिली चेतावनी, मालिक गलती से भी ना करें ये काम

Daily Samvad
2 Min Read
Medical Store
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, माछीवाड़ा साहिब। Punjab News: पंजाब के माछीवाड़ा (Machhiwara) इलाके में पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत लगातार कासो ऑप्रेशन चलाए जा रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

डी.एस.पी. समराला तरलोचन सिंह के नेतृत्व में थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की गई।

मेडिकल स्टोर मालिकों को चेतावनी

डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि कासो ऑप्रेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत समराला सब-डिवीजन में 25 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और नशे के आदी लोगों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि नशीली दवाओं की उपलब्धता न होने के कारण कई नशेड़ी अब मेडिकल दवाएं खरीद रहे हैं। उन्होंने मेडिकल स्टोर मालिकों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना पर्ची के दवाइयां देता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *