Jalandhar News: जालंधर में आधी रात नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध बने स्कूल को किया सील, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
School Seal in Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने देर रात अवैध बने एक स्कूल को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश के बाद नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात शहीद ऊधम सिंह नगर में एक स्कूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस प्ले वे स्कूल को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

अवैध इमारत में स्कूल सील

जानकारी के मुताबिक शहीद उधम सिंह नगर में 176/2 इमारत में चल रहे प्ले वे स्कूल (Play Way School) को सील किया गया है। नगर निगम के अफसरों के मुताबिक उधम सिंह नगर की इस इमारत में मेघना वंडर प्ले वे स्कूल (Megha Wonder School) चल रहा था।

Gautam-Jain-IAS
Gautam-Jain-IAS

नगर निगम अफसरों के मुताबिक उक्त स्कूल के संचलाकों को कई बार नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने के बाद भी स्कूल बंद नहीं किया गया, जिससे आज उक्त स्कूल को सील कर दिया गया।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *