Weather Update: पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Heatwave Weather
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली (Delhi) और राजस्थान (Rajasthan)में लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम के लिए पूर्वानुमान जारी किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कल अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश राहत दे सकती है।

Weather Update
Weather Update

दिल्ली NCR का तापमान

दिल्ली NCR में आज मौसम बेहद गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में। न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यूपी में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी।

पंजाब में लू की स्थिति

पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

गुजरात में रेड अलर्ट

गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लू का रेड अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अहमदाबाद और अन्य शहरी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग रहेगा। मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *