Punjab News: पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी, युवकों ने जवान पर किया जानलेवा हमला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: पंजाब से बड़ी वारदात सामने आई। दरअसल, पंजाब के सुल्तानपुर लोधी (Sultanpur Lodhi) के गांव शेरपुर सद्दा में सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां एक होमगार्ड जवान व उसके भाई पर उसी गांव के कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन होमगार्ड जवान गुरदयाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी शेरपुर सद्धा ने बताया कि उसका भाई चरणजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह ड्राइवर का काम करता है और सवारियों को छोड़कर गांव लौट रहा था।

fight

तेजधार हथियारों से हमला किया

जब वह गांव में पहुंचा तो गांव के ही 4-5 युवकों ने लूटपाट की नीयत से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। होमगार्ड ने बताया कि जब उसे इस बारे में पता चला तो वह अपने भाई को बचाने गया तो उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद गांववासियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें न्याय दिलाया जाए। उधर, पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *