Jalandhar News: विवादों में फंसे मशहूर रैपर बादशाह, जालंधर में दर्ज हुई FIR

Muskaan Dogra
2 Min Read
Singer Badshah
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jalandhar News: मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में रैपर बादशाह विवादों में घिर गए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में रैपर बादशाह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। ये शिकायत ईसाई समाज द्वारा की गई है। बादशाह पर आरोप है कि उन्होंने अपने नए गाने ‘Velvet Flow’ में ईसाई समुदाय की बाइबल और चर्च की शब्दावली का गलत इस्तेमाल किया है।

गाने को तुरंत बैन करने की मांग

इस पर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताते हुए गाने को तुरंत बैन करने की मांग की है। साथ ही पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।

पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष पादरी गौरव मसीह गिल का कहना है कि, उनके एक दोस्त का फोन आया, जिसने उक्त गाने के बारे जानकारी दी। इसके बाद जब उन्हेंने खुद इस गाने को सुना तो पता चला कि इसमें बाइबल और चर्च को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *