Punjab & Haryana Water Dispute: पंजाब में AAP विधायकों का प्रदर्शन, बीजेपी नेता का घेरा घर, जाने क्या है मामला

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab & Haryana Water Dispute: पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के बीच पानी को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पानी के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

अमृतसर में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में आप विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पंजाब का पानी जबरन हरियाणा को दे रही है। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देकर पंजाब के साथ विश्वासघात किया है।

मंत्रियों ने कहा कि हरियाणा को पहले से ही अपना पानी मिल रहा है। पंजाब के किसान पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब के किसानों से बदला ले रही है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *