Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 06 May 2025: आज 06 मई 2025 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 06 मई यानी आज का दिन सभी लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज कुछ राशि के लोगों को ऑफिस में कोई विशेष पद मिल सकता है। वहीं, कुछ लोगों को व्यापार में आर्थिक मदद मिलेगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Daily Horoscope)?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। नहीं तो नुकसान होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं। नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज पत्नी और बच्चों से कोई बात विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। गुस्से के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े। व्यापार-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। कोई नया, मकान और वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार व्यवसाय क्षेत्र में बड़ा लाभ आपको होने वाला है। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ कोई बड़ा डिसीजन अपने और बच्चों के हित में ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न फंसे। नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नींव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश या किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी से बात को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है, जिस कारण आपको अपना निवास छोड़ना पड़ सकता है। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट में कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। परिवार से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि का प्लान बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में मिलेगा फायदा, नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *