Weather Alert: बारिश से भारी तबाही, 14 लोगों की मौत और 16 घायल; रेड अलर्ट जारी

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Weather Alert: देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी अनुसार गुजरात (Gujarat) राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के कारण राज्य भर में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

व्यापक वर्षा होने की संभावना

अगले 3 दिनों में राज्य के 75 प्रतिशत से अधिक हिस्से में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं 15 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

3 से 5 डिग्री तक की गिरावट

गुजरात में भारी बारिश के कारण पीला और नारंगी अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिनों में लगभग सर्वत्र वर्षा की स्थिति के बीच अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे इस समय पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *