India-Pak War: मुश्किल घड़ी में मान सरकार लोगों के साथ खड़ी, कैबिनेट मंत्रियों खुड्डियां और मुंडियां ने दिलाया विश्वास

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। India-Pak War: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बनी संवेदनशील स्थिति के मौके पर सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ खड़े रहने की पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की प्रतिबद्धता के तहत दो कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप सिंह मुंडियां ने आज जिला फिरोजपुर का दौरा करके सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कैबिनेट मंत्रियों द्वारा कल रात पाकिस्तान द्वारा किए ड्रोन हमलों के दौरान गांव खाई फेमे की के घायल हुए लोगों से स्थानीय अस्पताल में पहुंचकर बातचीत की गई और हाल चाल पूछा गया। उन्होंने घायलों और उनके परिवारिक सदस्यों को सरकार और प्रशासन से पूरी सहायता का भरोसा दिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

डॉक्टरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए

इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने अस्पताल के डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध दवाओं, डॉक्टरों और अन्य जरूरी सुविधाओं का अग्रिम प्रबंध और स्टॉक रखने के लिए कहा ताकि किसी भी किस्म की हंगामी स्थिति या इमरजेंसी के दौरान दिक्कत न आए।

देशवासियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्रियों ने फिरोजपुर वासियों से अपील की कि वे इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि देश और देशवासियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल और पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार सलाहकारियां जारी कर रहा है और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

ब्लैकआउट का पूरी सख्ती से पालन

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी ब्लैकआउट का पूरी सख्ती से पालन करना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि पंजाब राज्य अपने देश और देश की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ऐसी नाजुक स्थिति में जिला वासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद भी स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घड़ी में आपसी सहयोग और भाईचारा बना कर रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौके पर विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, रजनीश दहिया, फौजा सिंह सरारी और नरेश कटारिया, एस. एस. पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू, एस.डी.एम. जीरा गुरमीत सिंह समेत सिविल और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी हाजिर थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *