डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Firing in Jalandhar – जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर के एक इलाके में गैंगवार हुई है। जिसमें एक युवक को कई गोलियां लगी हैं, गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जानकारी के अनुसार जालंधर (Jalandhar) के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गैंगवार की खबर सामने आ रही है। गोलीबारी में एक युवक जख्मी हुआ है। युवक के पेट में गोलियां लगी हैं। जख्मी हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दो ग्रुप में विवाद चल रहा था, जिसे लेकर आज दोनों ग्रुप आपने सामने आ गए और गोलीबारी की।
जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें एक गुट के टीनू नामक युवक को गोली लगी है। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने टीनू को घेरकर गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया है।