Punjab News: पंजाब में गैस लीक होने से धमाका, एक झुलसा, मकान की दीवारों में आई दरारें

Muskaan Dogra
1 Min Read
प्रतीकात्मक फोटो
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में गैस लीक होने से बड़ा धमाका हो गया है जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला के शेखूपुर इलाके में एक मकान में गैस लीक होने से धमाका हो गया। इस हादसे में सुखबीर सिंह नामक व्यक्ति झुलस गया। सुखबीर खरबूजा मंडी के पास रहते हैं।

धमाके से मकान को काफी नुकसान

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुखबीर नहाकर बाथरूम से बाहर आए। उन्होंने आंगन में लगी लाइट जलाने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक धमाका हो गया। धमाके से मकान को काफी नुकसान पहुंचा।

आंगन में लगी फाइबर शीट टूट गई। लैंटर में दरारें आ गईं। इसके साथ ही मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए। सुखबीर के हाथ-पैर झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। वहां उनका इलाज किया जा रहा हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *