Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम, तृषा अरोड़ा ने किया टॉप

Muskaan Dogra
2 Min Read
Class 12 result
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 13 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा प्रत्येक वर्ष 2024-25 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते विद्यालय का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

लोहारां ब्रांच में ह्यूमैनिटीज में तृषा अरोड़ा ने 99% अंकों के साथ टॉप किया। ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में योजित वर्मा ने कॉमर्स में 98.6%, लोहारां में हरप्रीत पॉल ने 97.8% अंक प्राप्त किए। ग्रीन मॉडल टाऊन की पलाक्षी ने मेडिकल में 97.6% अंक तथा अर्पित गुप्ता ने नॉन मेडिकल में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। ग्रीन मॉडल टाउन में कॉमर्स स्ट्रीम में समायरा बदान 96.6% तथा अवलीन चौहान ने 96.4% अंक हासिल किए जबकि नॉन मेडिकल में एकमबीर सिंह ने 95% अंक प्राप्त किए।

लोहारां ब्रांच में यशिका सिंगला ने 95.8 % शुभि सिंह ने 95.4 % अंक प्राप्त किए। कुल 46 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 137 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विभिन्न विषयों …पेंटिंग में कुल 13, अकाउंटेंसी में 2, बिजनेस स्टडी में 2, फिज़िकल एजुकेशन में 1, इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज में 1, पॉलिटिकल साइंस में 1 व कत्थक में 2 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *