Jalandhar News: नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते BJP पार्षदों ने की महत्वपूर्ण बैठक, लिया बड़ा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
बैठक के दौरान भाजपा जालंधर नगर निगम के पार्षद
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कर्मचारियों द्वारा लगातार हड़ताल को लेकर आज भाजपा (BJP) पार्षदों ने एक मीटिंग की। नगर निगम (Municipal Corporation) में भाजपा पार्षद दल के नेता मंजीत टीटू की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर भाजपा पार्षदों ने गंभीरता से मंथन किया। बैठक में कहा गया कि निगम अधिकारियों के कारण शहर की स्थिति खराब होती जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के भाजपा पार्षदों ने कहा कि निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि निगम अधिकारियों की गलतियों का खामियाजा ही है जो शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। सभी ने एकमत में कहा कि क्या सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है जिसे अपनी वाह वाह के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा।

Jalandhar News: नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते BJP पार्षदों ने की महत्वपूर्ण बैठक, लिया बड़ा फैसला

अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा जाए

उन्होंने कहा कि अगर शहर के प्रति निगम गंभीर नहीं होता तो परिणाम शहर के लोग रोष स्वरुप सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन देने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मेयर वनीत धीर जल्द ही पार्षद हाउस की बैठक बुलाएं। क्योंकि लोगों के काम नहीं हो रहे है। पार्षद हाउस की बैठक के अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा जाए।

भाजपा पार्षदों ने कहा नगर निगम में चल रहे हर स्तर के भ्रष्टाचार को रोकने में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। नेताओं एवं नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से नीचे से लेकर ऊपर तक हर काम को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए जालंधर नगर निगम के एटीपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सब कुछ साफ़ है कि सरकार की भ्रष्टाचार पर कारवाई करने की नियत एवं नीति में पक्षपात नज़र आ रहा है।

punjab vigilance bureau
punjab vigilance bureau

भ्रष्ट अफसरों और नेताओं को बचाने में जुटी सरकार

भाजपा पार्षदों ने कहा कि पंजाब सरकार के इशारे पर विजिलेंस विभाग भ्रष्ट अधिकारियों, नेताओ को बचाने में लगी हुई हैं। इस अवसर पर मंजीत टीटू ने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा पार्षद दल नगर निगम के मेयर व कमिश्नर समेत अधिकारियों से मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आठ साल पहले हमारी सरकार के समय पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया व पूर्व मेयर राकेश राठौर के कार्यकाल निगम में नई भर्ती हुई थी पर अब सरकारें नया रखना तो दूर पुरानों को भी पूरे लाभ देने में असमर्थ है। इस अवसर पर बैठक में पार्षद राजीव ढींगरा, कंवर सरताज, रवी कुमार, पार्षद पति भगवंत प्रभाकर, अश्वनी ढंड, दर्शन लाल भगत, अमित सिंह संधा, कृष्ण मिनिया आदि शामिल हुए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *