Jalandhar News: नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना, भाजपा पार्षदों ने लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा पार्षदों ने आज जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए। पार्षदों ने कहा कि जालंधर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुछ सत्ताधारी नेता अफसरों के साथ मिलकर नगर निगम को करप्शन का अड्डा बना दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि करप्शन पर अंकुश लगाया जाए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम में विपक्ष के नेता मंजीत टीटू और उप नेता चंद्रजीत कौर संघा के साथ भाजपा पार्षदों ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बड़े आरोप लगाए। भाजपा पार्षदों ने कहा कि निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि निगम अधिकारी सत्ताधारी नेताओं के सहयोग से खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे है और निगम अधिकारियों की गलतियों का खामियाजा ही है जो शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।

भ्रष्टाचार के आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए

उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर में नित नए हो रहे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर के अफसर ने भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसकी उच्च स्तरीय तरीके से जांच करवा कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

चंद्रजीत कौर संघा ने कहा कि हम सभी मेयर से मिले है और अभी देखते है उनके द्वारा काम करने के आश्वासन हकीकत मे बदलते है या नही। उन्होंने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का फंड भी नगर निगम ने भ्रष्टाचार में उड़ाया था। राजीव ढींगरा ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े है और अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भी बड़े नेता और अधिकारियों को बचाया जा रहा है।

राजनीति का काला अध्याय लिखा जा रहा है

पार्षद कंवर सरताज ने कहा कि हर वार्ड मे उद्घाटन पत्थरों पर इलाका पार्षदों का नाम लिखवाए चाहे वे किसी भी पार्टी का पार्षद हो। उन्होंने कहा कि निगम में सत्ता पक्ष द्वारा भेदभाव किया जा रहा है और यह सरेआम राजनीति का काला अध्याय लिखा जा रहा है। इस मौके पार्षद रवि कुमार ने कहा कि लम्मा पिंड इलाके समेत पूरे शहर मे सीवरेज, पानी, सड़कों व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था फेल हो चुके है और उसे पूछना वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बना कर जालंधर और पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर पार्षद राजीव ढींगरा, कंवर सरताज, रवी कुमार, शिवम शर्मा, चंद्रजीत कौर संघा, मीनू ढंड, पार्षद पति अश्वनी ढंड, दर्शन लाल भगत, अमित सिंह संधा, भाजपा जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार आदि शामिल हुए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *