Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कानूनगो को किया रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Vigilance Bureau caught a law officer red handed while taking a bribe
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की निरंतरता बनाए रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने जिला संगरूर के सब-तहसील शेरपुर में तैनात क्षेत्र कानूनगो अवतार सिंह को 25,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम कानूनगो को जिला संगरूर की तहसील धूरी के गांव मलकू पट्टी के निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

आवेदन पर कार्रवाई करने के बदले 25,000 की मांग

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर बताया कि उसने अपने परिवार की कृषि योग्य भूमि को सभी कानूनी वारिसों में बांटने के लिए आवेदन दिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम अवतार सिंह पहले ही उससे 18,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका है और उसके आवेदन पर कार्रवाई करने के बदले 25,000 रुपये की और मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में, उक्त दोषी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *