Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Motor Vehicle Inspector arrested red handed while taking bribe
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूत करते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने फरीदकोट में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) गुरप्रीत सिंह को 3,600 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कार्रवाई के दौरान विजिलेंस ब्यूरो टीम ने उसके कब्जे से 7,200 रुपये बरामद किए और उसकी गाड़ी से 1,26,500 रुपये की और नकदी भी बरामद की, जो कि रिश्वत (Bribe) की रकम जान पड़ती है।

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रति ट्रक 1,800 रुपये की मांग

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फरीदकोट के एक निवासी की शिकायत के बाद हुई है, जिसने आरोप लगाया था कि उक्त मुलजिम ने उसके दो ट्रकों के फिटनेस सर्टिफिकेटों को मंजूरी देने के लिए प्रति ट्रक 1,800 रुपये की मांग की है।

शिकायत की पड़ताल करने के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और गुरप्रीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 3,600 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में दोषी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *