Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने 18 DSP को SP के रूप में पदोन्नति मिलने पर दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Maintain the glorious legacy of Punjab Police and make the state drug-free
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सर्विसेज (PPS) के पदोन्नत अधिकारियों को राज्य को नशे की बुराई से मुक्त कर पंजाब पुलिस की शानदार विरासत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) से पदोन्नत होकर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) बने 18 पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को याद किया, जो राज्य और यहां के लोगों की दृढ़ता से सेवा कर रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सेवा बेमिसाल है और इसे राज्य से आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय भी जाता है।

Maintain the glorious legacy of Punjab Police and make the state drug-free

मिशन में अहम भूमिका निभा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस का इतिहास बहादुरी, कुर्बानी और अनगिनत उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई पदोन्नति के बाद अधिकारियों को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस शानदार परंपरा को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे है और पुलिस बल इस मिशन में अहम भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने अधिकारियों से “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम की शानदार सफलता सुनिश्चित करने की अपील की और जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को नशों के चंगुल से बचाना समय की मांग है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी सार्वजनिक सेवा के प्रति उच्च स्तर की पेशेवर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *