Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए BDPO रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
BDPO caught red handed while taking bribe
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लागू की गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (BDPO) रईया, जिला अमृतसर कुलवंत सिंह को 40,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर जिले के गांव शाहपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

punjab vigilance bureau
punjab vigilance bureau

40,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी साल 2019-2024 तक गांव शाहपुर की सरपंच रही थी। उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत फंडों के गबन और जाली जॉब कार्ड बनाने के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. ने जांच अधिकारी होने के नाते, उक्त मामले को निपटाने के बदले उससे एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम कम करने का अनुरोध किया पर अधिकारी रिश्वत की उक्त रकम पर अड़ा रहा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा के आरोपी BDPO को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *