Weather Update: कही बारिश के तो कही लू चलने के आसार, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Weather Update: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार और शुक्रवार दोनों ही दिन राज्य में लू (Loo) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार देर शाम भी 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

लेकिन 24 मई से हल्की बारिश (Rain) के आसार हैं, जिससे राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार गुरुवार को बठिंडा में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। विभाग ने बठिंडा में भीषण लू और फरीदकोट में लू दर्ज की है। वहीं, देर शाम रूपनगर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही देर शाम राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।

आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

22 मई

ओरेंज अलर्ट: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर, बरनाला बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है और इसका असर दिन-रात दोनों समय देखा जाएगा।

यलो अलर्ट: कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में हीटवेव का अलर्ट जारी है।

23 मई

ओरेंज अलर्ट: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है और इसका असर दिन-रात दोनों समय देखा जाएगा।

यलो अलर्ट: कपूरथला, जालंधर, मोगा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

24 मई

हिमाचल से सटे जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, और मोहाली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

25 मई

पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

weather update

पंजाब के शहरों में आज मौसम

अमृतसर- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

जालंधर- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

लुधियाना- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

पटियाला- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 33 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *